Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले महीने हो सकता है पेश

Samsung पिछले काफी समय से अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। हाल ही में, कंपनी के Samsung Mobile ट्विटर हैंडल से एक टीजर वीडियो को जारी किया गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2018 13:39 IST
ख़ास बातें
  • 7-8 नवंबर को है Samsung Developer Conference
  • कैलिफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में है सैमसंग डेवलेपर कॉन्फ्रेंस
  • Samsung Developer Conference में पेश हो सकता है फोल्डेबल फोन

Samsung डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में पेश हो सकता है पहला फोल्डेबल फोन

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung पिछले काफी समय से अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। हाल ही में, कंपनी के Samsung Mobile ट्विटर हैंडल से एक टीजर वीडियो को जारी किया गया है। टीजर वीडियो अगले महीने 7-8 नवंबर को आयोजित सैमसंग डेवलेपर कॉन्फ्रेंस की और इशारा कर रहा है। Samsung के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले महीने पेश किया जा सकता है। याद करा दें कि टीजर वीडियो से कुछ समय पहले सैमसंग के सीईओ DJ Koh ने इस बात को कंफर्म किया था कि कंपनी ऐसा टैबलेट लॉन्च करेगी जो फोल्ड होकर स्मार्टफोन के साइज जितना बन जाएगा और यूजर इसे आसानी से पॉकेट में रख सकेंगे।

Samsung Developer Conference का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में होगा। टीजर वीडियो में “Where Now Meets Next” लिखकर इस बात की और इशारा किया गया है कि अगले महीने कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठने वाला है। जुलाई में सामने आई रिपोर्ट से पता चला था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन का कोडनेम “Winner” है। यह डिवाइस 7 इंच का डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे आसानी से फोल्ड किया जाना संभव होगा।

कुछ रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि सैमसंग ब्रांड का यह फोन Galaxy X होगा और इसकी कीमत 1,850 डॉलर (लगभग 1,36,500 रुपये) हो सकती है। Samsung के पहले फोल्डेबल फोन से संबंधित फिलहाल कोई भी वास्तविक तस्वीर या आधिकारिक टीजर वीडियो सामने नहीं आई है। सैमसंग डेवलेपर कॉन्फ्रेंस 2018 के दौरान केवल फोल्डेबल फोन की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, कहा जा रहा है कि कंपनी अगले साल इस डिवाइस को लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy X, Samsung Developer Conference
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.