सैमसंग ज़ेड3 बजट स्मार्टफोन की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2015 07:49 IST
त्योहारी सीजन में हर मोबाइल निर्माता कंपनी के पास कंज्यूमर के लिए कुछ खास है। ज्यादातर कंपनियों की नज़र बजट सेगमेंट पर है। ऐसे में दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग कैसे पीछे रहती। सैमसंग ने इस बार कस्टमर्स के लिए कुछ नया पेश करनी की कोशिश की है। सैमसंग ज़ेड3 टाइज़ेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डिवाइस है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन है।

(पढ़ें: 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला सैमसंग ज़ेड 3 लॉन्च)

आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं सैमसंग ज़ेड3 स्मार्टफोन को...
 
8,490 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री अगले हफ्ते शुरू होगी। यह देश भर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा और गोल्ड, ब्लैक व सिल्वर कलर वेरिएंट में ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर भी मिलेगा।
 
सैमसंग ज़ेड3 एक डुअल-सिम डिवाइस है और यह टाइज़ेन 2.4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
 
स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7730एस चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement
सैमसंग ज़ेड3 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर के साथ आएगा।
 
2600 एमएएच की बैटरी से लैस सैमसंग ज़ेड3 मोबाइल में अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ने अल्ट्रा डेटा सेविंग डेटा कंप्रेशन फ़ीचर का भी ज़िक्र किया है। स्मार्टफोन का वज़न 137 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 141.6x70x7.9 मिलीमीटर।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.