• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग 2016 में बजट और मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन पर देगी ध्यानः रिपोर्ट

सैमसंग 2016 में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन पर देगी ध्यानः रिपोर्ट

सैमसंग 2016 में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन पर देगी ध्यानः रिपोर्ट
विज्ञापन
सैमसंग आने वाले दिनों में मिड-रेंज और बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। ऐसा दावा एक रिपोर्ट में कंपनी के एक अधिकारी के हवाले से किया गया है। इस रिपोर्ट में उस अधिकारी की पहचान नहीं बताई गई है। अधिकारी ने बताया है कि दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी 2016 में स्मार्टफोन निर्माण 12 फीसदी तक कम कर देगी।

कोरियन टाइम्स ने कंपनी के एक दूसरे अधिकारी के हवाले से लिखा कि 12 फीसदी की कटौती का मतलब है कि कंपनी अगले साल में 420-430 मिलियन हैंडसेट का निर्माण केरगी। यह फैसला बहुत हद तक बाज़ार पर निर्भर करता है।

इसका मतलब यह है कि यूज़र मिड-रेंज गैलेक्सी ए और बजट रेंज के गैलेक्सी जे-सीरीज में कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि बर्नस्टीन रिसर्च ने निवेशकों को एक नोट में कहा था, "मिड-रेंज ए सीरीज और लो-एंड जे-सीरीज की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली रहे हैं। हमें शक था कि सैमसंग इन दोनों सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी, लेकिन आंकड़ें बेहद ही चौंकाने वाले हैं।"

इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि कंपनी का अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 के साथ एज वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, यूज़र द्वारा कर्व्ड डिस्प्ले वाला एज मॉडल खासा सराहा जा रहा है।

गौरतलब है कि सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी ए सीरीज का नया हैंडसेट गैलेक्सी ए9 चीन में लॉन्च किया। दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 एक प्रीमियम फोन है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की तुलना में ज्यादा मजबूत स्पेसिफिकेशन से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »