• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung W25 फोल्डेबल फोन 8 इंच डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung W25 फोल्डेबल फोन 8-इंच डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

यूं तो Samsung ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पहले ही पेश कर दिया था, लेकिन अब इसने इस फोल्डेबल फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी कर दी है।

Samsung W25 फोल्डेबल फोन 8-इंच डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung W25 के बेस वेरिएंट की चीन में कीमत 15,999 युआन है
  • भारतीय करेंसी के हिसाब से यह करीब 1,88,500 रुपये होते हैं
  • भारत में मौजूद Galaxy Z Fold 6 की तुलना में इसमें कई बड़े बदलाव शामिल हैं
विज्ञापन
Samsung ने चुपचाप अपने वर्चुअल असिस्टेंट Bixby के नेक्स्ट जेनरेशन को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे Samsung W25 फोल्डेबल फोन के साथ पेश किया है, जो Samsung Galaxy Z Fold 6 का रीबैज है, लेकिन कुछ बड़े बदलावों के साथ। यूं तो Samsung ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पहले ही पेश कर दिया था, लेकिन अब इसने इस फोल्डेबल फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी कर दी है। Samsung W25 चीन के लिए एक्सक्लूसिव है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
 

Samsung W25 price, availability

Samsung W25 के बेस 16GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की चीन में कीमत 15,999 युआन (करीब 1,88,500 रुपये) है। वहीं, 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 17,999 युआन (लगभग 2,12,000 रुपये) है। फोन प्री-ऑर्डर के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर उपलब्ध है और कंपनी का कहना है कि इसकी सेल 15 नवंबर से शुरू होगी।
 

Samsung W25 specifications

Samsung W25 एक प्रकार से Samsung Galaxy Z Fold 6 का रीबैज वेरिएंट है, लेकिन इसमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव केवल लुक में नहीं, बल्कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स में भी हैं। इसमें सिरेमिक ब्लैक, "हार्ट टू द वर्ल्ड" लोगो मिलता है। वहीं, फ्रेम गोल्डन कलर के आर्मर एल्यूमीनियम से बना है। इतना ही नहीं, यह मॉडल Z Fold 6 से 1.5 mm पतला है, जिसके बाद फोल्ड करने पर इसकी कुल मोटाई 10.6 mm रहती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो डिस्प्ले के क्षेत्र में भी एक बड़ा बदलाव है। नए Samsung W25 में बड़ा 8-इंच QXGA+ (2184 x 1968 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है, जो 20:18 डायनामिक AMOLED 2X पैनल है और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कवर स्क्रीन 6.5-इंच 21:9 HD+ डायनामिक AMOLED 2X पैनल के साथ आती है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलता है, जिसे 16GB रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Z Fold 6 पर मौजूद 50MP प्राइमरी सेंसर के बजाय इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर मिलता है। इसे 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10MP टेलीफोटो शूटर के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बाहरी स्क्रीन पर 10MP का शूटर और मेन डिस्प्ले पर 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा है। Samsung W25 में 4,400mAh का बैटरी पैक है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ IP48 रेटेड बिल्ड मिलता है। कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें Dolby Atmos सपोर्ट से लैस स्टीरियो स्पीकर शामिल है। फोन Android 14 OS पर बेस्ड One UI 6.1.1 कस्टम स्किन के साथ शिप होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »