Samsung Galaxy XCover FieldPro रग्ड फोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy XCover FieldPro: सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर फील्डप्रो रग्ड स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy XCover FieldPro को प्राप्त है आईपी68 रेटिंग
  • सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर फील्डप्रो में है 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • इमरजेंसी रिस्पांस के लिए बैंड 14 चैनल सपोर्ट करता है फोन

Samsung Galaxy XCover FieldPro: सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर फील्डप्रो रग्ड फोन लॉन्च

Samsung Galaxy XCover FieldPro: सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर फील्डप्रो रग्ड स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Samsung ब्रांड का यह फोन MIL-STD-810G सर्टिफाइड बिल्ड है, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ब्रांड का यह फोन 21 कठोर ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से गुजरा है। साथ ही Samsung Galaxy XCover FieldPro को आईपी68 रेटिंग भी प्राप्त है, इसका मतलब फोन लिक्विड डैमेज, अचानक गिर जाने और कठोर परिस्थितियां से गुजर सकता है।

Samsung का यह फोन रिप्लेसेबल बैटरी और अलग से डेडिकेटेड पुश-टू-टॉक और इमरजेंसी रिक्वेस्ट बटन के साथ आता है। बता दें कि फिलहाल Samsung Galaxy XCover FieldPro Price और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा नहीं उठाया गया है।
 

Samsung Galaxy XCover FieldPro Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर फील्डप्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है लेकिन सैमसंग ने फोन को Android 10 पर अपग्रेड करने का वादा किया है। इसके अलावा फोन को तीन सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें 5.1 इंच का क्वाडएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung ब्रांड के इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल अपर्चर फीचर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और ट्र्रिपल एलईडी फ्लैश है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी, वाई-फाई 802.11 ए / बी / जी / एन / एसी, ए-जीपीएस, ग्लोनॉस और बैंड 14 सपोर्ट शामिल है।

फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है, साथ ही यह Knox फीचर को भी सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy XCover Field Pro में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 158.5 x 80.7 x 14.2 मिलीमीटर और वजन 256 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.