नए साल में Samsung करेगी धमाका! बजट और मिडरेंज में आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन

2026 की शुरुआत में कंपनी अपने नए A-सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 10:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने नए A-सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर सकती है।
  • Galaxy A57, Galaxy A37 और Galaxy A07 5G हो सकते हैं रिलीज।
  • Galaxy A07 5G कंपनी का लो-बजट रेंज का स्मार्टफोन हो सकता है।

नए साल 2026 में कोरियन कंपनी Samsung की ओर से नया धमाका किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash

नए साल 2026 में कोरियन कंपनी Samsung की ओर से नया धमाका किया जा सकता है। कंपनी अपने नए A-सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर सकती है। इनमें बजट से लेकर मिडरेंज तक के कई डिवाइसेज पेश किए जाने की खबर आ रही है। एक हालिया लीक में दावा किया गया है कि कंपनी साल 2026 की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 के अलावा A सीरीज के स्मार्टफोन्स Galaxy A57, Galaxy A37 और Galaxy A07 5G का भी लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, इन स्मार्टफोन्स के कई महत्वपूर्ण फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung आने वाले साल 2026 की शुरुआत में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ दे सकती है। एक तरफ जहां कंपनी अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 को रिलीज करने की तैयारी कर रही है, दूसरी मिडरेंज और सस्ते स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए कंपनी पिटारा खोल सकती है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, फरवरी के आसपास कंपनी के तीन स्मार्टफोन मार्केट में देखने को मिल सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। आइए जानें इन तीनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Samsung Galaxy A07 5G
Samsung का सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वालों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। आने वाला Galaxy A07 5G कंपनी का लो-बजट रेंज का स्मार्टफोन हो सकता है जो पिछले मॉडल के मुकाबले कहीं पहले रिलीज हो सकता है। यह फोन जनवरी 2026 में ही पेश किया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फोन का लॉन्च दिसंबर अंत में भी अपेक्षित है। यह फोन कंपनी के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार हो सकता है। 

Samsung Galaxy A37 5G
कंपनी का Galaxy A37 5G फोन भी इसी लिस्ट में शामिल है। यह फोन Exynos 1480 चिपसेट के साथ रिलीज हो सकता है जिसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Xclipse 530 GPU देखने को मिल सकता है। फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित OS देखने को मिल सकता है। यह फोन फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन के बारे में अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। 

Samsung Galaxy A57 
Samsung का Galaxy A57 एक मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें कंपनी अपना Exynos 1680 प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ ही इसमें कंपनी का Xclipse 550 जीपीयू देखने को मिल सकता है। फोन में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी जानकारी मौजूद नहीं है। कयास है कि फोन फरवरी 2026 में मार्केट में दस्तक दे सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  2. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  3. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  4. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  5. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  6. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  7. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  8. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  9. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.