50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung लॉन्च करेगी Galaxy A सीरीज में ये सस्ता फोन! जानें डिटेल्स

Galaxy A24 5G में 5,000mAh कैपिसिटी की बैटरी भी बताई गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A24 5G में 5,000mAh कैपिसिटी की बैटरी भी बताई गई है।
  • यह 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
  • रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं मौजूद होने की बात कही गई है।

Samsung ने अपनी पॉपुलर अफॉर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी ए में हाल ही में Galaxy A14 5G (फोटो में) को पेश किया था।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर A सीरीज के एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसे Samsung Galaxy A24 5G बताया जा रहा है। इस फोन के बारे में एक लीक सामने आया है जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी बात की गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक ए सीरीज के इस मॉडल को लेकर काई भी जानकारी नहीं दी गई है। लीक में पता चलता है कि यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। यह इसका प्राइमरी सेंसर होगा जो कि ट्रिपल कैमरा सेटअप में मेन लेंस के रूप में मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी देखने को मिल सकता है। 

Samsung ने अपनी पॉपुलर अफॉर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी ए में हाल ही में Galaxy A14 5G को पेश किया था। इस फोन के बाद कंपनी कथित तौर पर Galaxy A24 5G को लॉन्च कर सकती है। GalaxyClub.nl की एक रिपोर्ट के अनुसार यह एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें रियर में 50 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिल सकता है। यह डेप्थ सेंसर के साथ नहीं आएगा, रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है। सेल्फी के लिए फोन 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
Advertisement

इसके अतिरिक्त Galaxy A24 5G में 5,000mAh कैपिसिटी की बैटरी भी बताई गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। लेकिन रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं मौजूद होने की बात कही जा रही है। अभी तक सैमसंग ने इस फोन को लेकर किसी भी तरह की जानकारी बाहर नहीं की है। इसलिए अभी यह फोन अफवाहों में है। लेकिन बहुत संभावना है कि इसके बारे में आने वाले दिनों में कई और लीक्स भी सामने आ सकते हैं।  
 

Samsung Galaxy A14 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें फिलहाल 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेरिका में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy A14 5G में 3 कैमरा हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा है।। वहीं इस फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए है। बैटरी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 15W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.