क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत

Samsung, SK hynix और Micron जैसी मेमोरी कंपनियां AI की बढ़ती मांग के बीच DRAM और NAND Flash की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इसका असर लैपटॉप, PC और स्मार्टफोन की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung समेत बड़ी कंपनियां Q3 2026 में RAM की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में
  • AI सर्वर्स की बढ़ती मांग से DDR5 और HBM मेमोरी की सप्लाई पर दबाव बढ़ा
  • महंगी RAM का असर आने वाले महीनों में PC, लैपटॉप और फोन पर पड़ सकता है

AI की बढ़ती मांग के बीच RAM चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी

Photo Credit: Unsplash/ Liam Briese

अगर आप नया PC बनवाने, लैपटॉप खरीदने या RAM अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो आने वाले महीनों में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की बड़ी मेमोरी चिप कंपनियां एक बार फिर DRAM और NAND Flash की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह AI सर्वर्स और डेटा सेंटर्स से लगातार बढ़ रही डिमांड बताई जा रही है, जिसने पूरी मेमोरी सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा दिया है।

ZDNet Korea की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Electronics अपने ग्राहकों के साथ तीसरी तिमाही (Q3 2026) के लिए DRAM की औसत बिक्री कीमत (ASP) में 20% तक बढ़ोतरी को लेकर बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung इस बार प्राइस नेगोशिएशन में काफी आक्रामक रुख अपना रही है। इतना ही नहीं, LPDDR मेमोरी की कीमतों में बढ़ोतरी 20% से भी ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung अकेली कंपनी नहीं है। SK hynix और Micron जैसी दूसरी मेमोरी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, क्योंकि AI सेक्टर की मांग अभी भी बहुत मजबूत बनी हुई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेमोरी कंपनियां अब पहले की तुलना में ज्यादा उत्पादन HBM (High Bandwidth Memory) और सर्वर DDR5 चिप्स पर केंद्रित कर रही हैं। HBM का इस्तेमाल NVIDIA, AMD और दूसरे AI एक्सीलरेटर में होता है, जिनकी मांग पिछले दो वर्षों में कई गुना बढ़ गई है। इसी वजह से सामान्य PC और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली DDR5 और DDR4 मेमोरी की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। दूसरी ओर, चीन की मेमोरी कंपनी CXMT ने भी अपने प्रोडक्शन टारगेट कम किए हैं, जिससे सप्लाई और सीमित हो सकती है।

वहीं IPC2U की रिपोर्ट बताती है कि 2026 में RAM अब एक सामान्य हार्डवेयर पार्ट नहीं, बल्कि IT कंपनियों के लिए Volatile Cost Factor बन चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई DDR5 मॉड्यूल्स की कीमतें पिछले साल की तुलना में 100% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं और कई मामलों में कीमतों में हर हफ्ते बदलाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह सिर्फ AI नहीं, बल्कि DDR5 प्लेटफॉर्म की बढ़ती मांग, सीमित प्रोडक्शन और कंपनियों का हाई-मार्जिन एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस करना भी है।

IPC2U का कहना है कि इसका असर सिर्फ DDR5 तक सीमित नहीं है। DDR4 की कीमतें भी धीरे-धीरे बढ़ रही हैं क्योंकि कई निर्माता पुराने DDR4 मॉड्यूल्स का प्रोडक्शन कम करके DDR5 और सर्वर मेमोरी पर शिफ्ट हो चुके हैं। खासकर 96GB और 128GB जैसे हाई-कैपेसिटी DDR5 सर्वर मॉड्यूल्स की सप्लाई काफी सीमित है, जिससे एंटरप्राइज मार्केट में कीमतें और तेजी से बढ़ रही हैं।

Advertisement

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार पहले के मुकाबले कुछ धीमी जरूर हुई है, क्योंकि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां लगातार महंगी RAM खरीदने से बच रही हैं। इसके बावजूद AI डेटा सेंटर्स और क्लाउड कंपनियों की मजबूत मांग के चलते DRAM और NAND Flash की कीमतें कम होने के संकेत फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। TrendForce के अनुमान के अनुसार Q3 2026 में DRAM कॉन्ट्रैक्ट प्राइस 13% से 18% और NAND Flash की कीमतें 10% से 15% तक बढ़ सकती हैं।

अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में नए लैपटॉप, डेस्कटॉप, RAM अपग्रेड और यहां तक कि स्मार्टफोन की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि इन सभी डिवाइसेज में DRAM और NAND Flash सबसे अहम कंपोनेंट्स में शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, SK hynix, Micron, RAM, DRAM, DDR5, AI, Semiconductor, PC Hardware, Tech News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.