Samsung भविष्य में लॉन्च कर सकती है अपने अन्य फ्लैगशिप मॉडल के FE वेरिएंट: रिपोर्ट

यूं तो कंपनी के लिए 'लाइट' सीरीज़ खासी सफल नहीं रही। हालांकि फिलहाल यह देखना फिलहाल बाकी है कि FE सीरीज़ ग्राहकों को पसंद आएगी या नहीं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने बुधवार को Galaxy S20 FE को लॉन्च किया है
  • एक रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही कंपनी और भी FE वेरिएंट लॉन्च कर सकती है
  • भविष्य में Galaxy Note 20 सीरीज़ के FE वेरिएंट लॉन्च होने की भी संभावना

Samsung Galaxy S20 FE में Snapdragon 865 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले मिलता है

सैमसंग भविष्य में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के Galaxy FE एडिशन को कथित तौर पर लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट का कहना है कि Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च इवेंट के दौरान दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एफई एडिशन के बारे में खबर साझा की। इसका मतलब है कि हम भविष्य में Galaxy Note 20 FE को भी देख सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को गैलेक्सी एस20 फ्लैगशिप के टोन-डाउन वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया है। फिर भी इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल और वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 4G और 5G वर्ज़न भी मिलते हैं।

यूं तो कंपनी के लिए 'लाइट' सीरीज़ खासी सफल नहीं रही। हालांकि फिलहाल यह देखना फिलहाल बाकी है कि FE सीरीज़ ग्राहकों को पसंद आएगी या नहीं। हालांकि नई रिपोर्ट इशारा देती है कि कंपनी भविष्य में FE सीरीज़ पर फोकस ज़रूर करेगी। सैमसंग ने फ्लैगशिप हैंडसेट के जैसा अनुभव कम काम में देने के लिए Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को लॉन्च किया था। गैलेक्सी एस10 लाइट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर काम करता है और गैलेक्सी नोट 10 लाइट सब-40,000 रुपये रेंज में आने वाला एकमात्र स्मार्टफोन है, जिसमें सैमसंग का एस पेन मिलता है। यदि हम कंपनी की एफई सीरीज़ को आगे बढ़ता हुए देखते हैं तो काफी संभावना है कि कंपनी आने वाले समय में Galaxy Note 20 FE को लॉन्च करें। हालांकि यह हमारी ओर से केवल अटकले हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि Samsung Galaxy S20 FE की कीमत 5जी मॉडल के लिए 699 डॉलर (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होगी। अभी 4G मॉडल की कीमत पर कोई शब्द नहीं है। फोन में 6 जीबी रैम + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल पेश किए जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। फोन के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में IP68 रेटिंग, 4,500mAh बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.