Samsung Galaxy S25 FE में मिल सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 या Exynos 2400 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • WPC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S25 FE को देखा गया है
  • इसके रियर में तीन कैमरा के साथ LED फ्लैश यूनिट हो सकती है
  • इसमें 6.7 इंच फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 या Exynos 2400 दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का Galaxy S25 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, इसमें Galaxy S25 से कुछ कम फीचर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 या Exynos 2400 दिया जा सकता है। 

WPC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S25 FE को देखा गया है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस लिस्टिंग से Galaxy S25 FE का डिजाइन भी दिखा है। इसके रियर में तीन कैमरा के साथ LED फ्लैश यूनिट हो सकती है। यह कंपनी के Galaxy S24 FE के समान है। इसमें प्रत्येक कैमरा के आसपास सिल्वर रिंग्स भी इसके पिछले वर्जन के जैसे हैं। Galaxy S25 FE में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में टॉप पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। यह डार्क ग्रे कलर में दिख रहा है। 

Galaxy S25 FE की WPC पर लिस्टिंग से इसमें Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत मिला है। यह बेसलाइन पावर प्रोफाइल (BPP) को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग या मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं होंगे। सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज में भी Qi चार्जिंग और BPP के लिए सपोर्ट था। इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए यूजर्स को Qi2 कम्पैटिबल केस का इस्तेमाल करना होता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 या Exynos 2400 दिया जा सकता है। Galaxy S25 FE के रियर में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है।  Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला “Fan Edition” फ्लिप स्मार्टफोन है। इसमें 6.7‑इंच का Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 3.4‑इंच की Super AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  8. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.