Samsung की Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी

दक्षिण कोरिया की सैमसंग के इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए हिजेज का प्रोडक्शन जून में शुरू हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 13:16 IST
ख़ास बातें
  • इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के हिंजेज का प्रोडक्शन जून में शुरू हो सकता है
  • इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है
  • सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है

कंपनी इन स्मार्टफोन्स को जुलाई में लॉन्च कर सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज के लॉन्च के बारे में घोषणा नहीं की है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के बारे में अटकलें शुरू हो गई हैं। कंपनी अपने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है। इसकी वजह Google के आगामी Pixel Fold से मिलने वाले कॉम्पिटिशन से बचना हो सकती है। 

सैमसंग के इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए हिंजेज का प्रोडक्शन जून में शुरू हो सकता है। इनमें से Galaxy Z Fold 5 में नया ड्रॉपलेट हिंज डिजाइन होने की संभावना है। टिप्सटर Revegnus ने ट्वीट कर बताया है कि कंपनी इन स्मार्टफोन्स के लिए हिंजेज का प्रोडक्शन जून में शुरू करेगी। Revegnus का दावा है कि सैमसंग इन स्मार्टफोन्स को जुलाई में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को पिछले वर्ष अगस्त में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इनमें से Galaxy Z Fold 5 में IPX8 बिल्ड के साथ ड्रॉपलेट हिंज डिजाइन हो सकता है। 
Advertisement

ये दोनों स्मार्टफोन्स Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1.1 पर चल सकते हैं। इनमें Galaxy SoC के लिए बना Qualcomm Snapdragon हो सकता है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Galaxy Z Flip 5 की डुअल कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है। 

इनमें से Galaxy Z Fold 5 में 256 GB, 512 GB और 1 TB के स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। Galaxy Z Flip 5 के 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज वेरिएंट्स होने की संभावना है। कंपनी Galaxy Z Fold 5 को बीज, ब्लैक और लाइट ब्लू और Galaxy Z Flip 5 को बीज, ग्रे, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक कलर्स में उपलब्ध करा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Production, Google, Market, Camera, Processor, Demand, Launch, Tweet, Sales

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.