200MP कैमरा के साथ स्मार्टफोन लाने को तैयार Samsung, एप्पल और चीनी कंपनियों के उड़ेंगे होश

Samsung ने ISOCELL HP3 सेंसर पर Tetra2pixel टेक्नोलॉजी को पैक किया है जो इसे 1.12-माइक्रोन पिक्सल या 2.24-माइक्रोन पिक्सल साइज के 50 मेगापिक्सल सेंसर या 12.5-मेगापिक्सल पिक्सल सेंसर के तौर पर कम लाइट की कंडीशन में बेहतर फोटो लेने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2022 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 सेंसर पेश कर दिया है।
  • इमेज सेंसर बीते साल ISOCELL HP1 सेंसर के अपग्रेड के तौर पर आया है।
  • ISOCELL HP3 सेंसर का प्रोडक्शन इस साल के आखिर में शुरू होगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने गुरुवार को 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 सेंसर पेश कर दिया है। लेटेस्ट इमेज सेंसर बीते साल ISOCELL HP1 सेंसर के अपग्रेड के तौर पर आया है और इसमें 0.56-माइक्रोन पिक्सल (μm) है। यह 1/1.4 ऑप्टिकल  फॉरमेट में 200 मिलियन पिक्सल दिए गए हैं। यह व्यूइंग एरिया में मिमिमम के साथ 30 फ्रेम-प्रति-सेकंड (fps) पर 8K वीडियो कैप्चर करने का क्लेम करता है। साउथ कोरियन कंपनी ने कंफर्म किया है कि उसके नए ISOCELL HP3 सेंसर का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन इस साल के आखिर में शुरू होगा। इसने 2019 में स्मार्टफोन के लिए दुनिया का पहला 108 मेगापिक्साल कैमरा सेंसर पेश किया।

कंपनी ने अपने न्यूज रूम के जरिए नया ISOCELL HP3 सेंसर लॉन्च करने का ऐलान किया। यह इंडस्ट्री का सबसे छोटा 0.56-माइक्रोन पिक्सल वाला पहला मोबाइल सेंसर होने का दावा किया जा रहा है। बताया जाता है कि ISOCELL HP3 में पुराने 0.64-माइक्रोन पिक्सल का मुकाबला 12 प्रतिशत छोटा पिक्सल साइज है। यह कैमरा मॉड्यूल सरफेस एरिया में करीब 20 प्रतिशत की कमी के साथ 1/1.4 ऑप्टिकल फॉरमेट में 200 मिलियन पिक्सल लाता है। इससे स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन को स्लिम रख पाएंगी।

सुपर क्यूपीडी ऑटो-फोकसिंग कैपेसिटी के साथ, ISOCELL HP3 सेंसर के सभी पिक्सल ऑटो-फोकसिंग कैपेसिटी से लैस हैं। Samsung के मुताबिक, सुपर क्यूपीडी होरिजोंटल और वर्टिकल दोनों डायरेक्शन में फेस अंतर पता लगाने के लिए 4-एडजेकेंट पिक्सल पर सिंगल लेंस इस्तेमाल करता है। यह यूजर्स के लिए बेहतर ऑटो फोकसिंग प्रदान करता है। जैसा कि बताया गया है कि सेंसर यूजर्स को व्यूइंग एरिया मे मिनिमम लॉस के साथ 8K में 30fps पर या 120fps पर 4K वीडियो कैप्चर करने देता है।

Samsung ने ISOCELL HP3 सेंसर पर Tetra2pixel टेक्नोलॉजी को पैक किया है जो इसे 1.12-माइक्रोन पिक्सल या 2.24-माइक्रोन पिक्सल साइज के 50 मेगापिक्सल सेंसर या 12.5-मेगापिक्सल पिक्सल सेंसर के तौर पर कम लाइट की कंडीशन में बेहतर फोटो लेने की सुविधा देता है।
Advertisement

ISOCELL HP3 सेंसर में एक स्मार्ट-ISO Pro मैकेनिज्म है जो ज्यादा विविड एचडीआर फोटो लेने में मदद करता है। यह सेंसर की डायनेमिक रेंज को वाइड करने के लिए ट्रिपल आईएसओ मोड - लो, मिड और हाई प्रदान करता है। यह टेक्नोलॉजी 4 ट्रिलियन से ज्यादा कलर्स में फोटो दिखाने दे सकती है। सेंसर स्मार्ट-आईएसओ प्रो और स्टैगर्ड एचडीआर के बीच भी स्विच कर सकता है। Samsung ने इसके अलावा यह कंफर्म किया है कि उसके ISOCELL HP3 सेंसर के सैंपल वर्तमान में उपलब्ध हैं। नए सेंसर के लिए बड़े स्तर पर प्रोडक्शन इस साल के आखिर में आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung ISOCELL HP3 200, Samsung, Smartphone Camera

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.