Samsung सेलः गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो पर छूट

सैमसंग इंडिया मंगलवार को हैप्पी आवर्स सेल आयोजित कर रही है। यह सेल अमेज़न डॉट कॉम और सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान Samsung Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro को ऑफर में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2017 11:25 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग इंडिया मंगलवार को हैप्पी आवर्स सेल आयोजित कर रही है
  • Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro को ऑफर में बेचा जाएगा
  • ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 90 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा
सैमसंग इंडिया मंगलवार को हैप्पी आवर्स सेल आयोजित कर रही है। यह सेल अमेज़न डॉट कॉम और सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान Samsung Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro को ऑफर में बेचा जाएगा। सैमसंग की इस सेल में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 90 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा। मंगलवार दोपहर 12 बजे सैमसंग की यह सेल उन ग्राहकों के लिए शुरू होगी जो भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अमेज़न पे से करते हैं। हालांकि, कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प दोपहर 12 बजे 30 मिनट पर एक्टिव हो जाएगा।

हैप्पी हावर्स सेल के तहत, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो को 6,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी एमआरपी 9,190 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 7,490 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन की एमआरपी 11,190 रुपये है। गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किए गए थे। ये सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 के अपग्रेड हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो में 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरं हैं। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले ये फोन वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.1 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो की। इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
Advertisement

Samsung Galaxy On5 Pro और Samsung Galaxy On7 Pro पर छूट के अलावा अमेज़न की ओर से जियो प्राइम कंप्लिमेंट्री ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक अगर अपने जियो नंबर को 309 रुपये से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसी तरह से 509 रुपये के रीचार्ज पर अतिरिक्त 15 जीबी डेटा मिलेगा। ग्राहक अगले 6 रीचार्ज तक डेटा पाते रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy On5 Pro, Samsung Galaxy On7 Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.