Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोल्डेबल फोन पर बंपर डिस्काउंट

Amazon पर डबल डिस्प्ले और 5 कैमरा वाले Galaxy Z Fold 7 की खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 08:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बीते महीने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च किया था। अगर आप नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट Amazon पर डबल डिस्प्ले और 5 कैमरा वाले Galaxy Z Fold 7 की खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत काफी कम हो जाएगी। आइए Galaxy Z Fold 7 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Offers & Discount

Samsung Galaxy Z Fold 7 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,62,999 रुपये में लिस्टेड है। अमेजन पर कूपन ऑफर के जरिए 2% बचत हो रही जो कि 3,259 रुपये बैठेगी, जिससे कीमत 1,59,739 रुपये होगी। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,58,239 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 59,150 रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई  है, जिसका रेजोल्यूशन 1,856x2,160 पिक्सल, 374ppi पिक्सल डेंसिटी और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 422ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC शामिल है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में कैसी डिस्प्ले है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 की बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में कैसा कैमरा है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight design and super thin profile
  • Fantastic displays
  • Top-notch performance
  • Excellent primary camera
  • Launches with One UI 8 based on Android 16 out of the box (and gets extended software support)
  • Bad
  • Charging speed capped at 25W
  • Battery life could have been better
  • No S Pen support
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.50 इंच

Cover Resolution

2520x1080 पिक्सल

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1968x2184 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.