Samsung Galaxy Z Flip का नया वेरिएंट भारत में 20 मार्च से होगा उपलब्ध

Samsung Galaxy Z Flip का एक ही वेरिएंट है, जिसमें 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम है। सैमसंग ने इस फोल्डेबल फोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था और पहले प्री-ऑर्डर सेल के दौरान यह मिनटों में स्टॉक से बाहर हो गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये है
  • गैलक्सी जे़ड फ्लिप भारत में अभी तक दो रंग के विकल्पों में उपलब्ध हैं
  • 20 मार्च से फोन का नया मिरर गोल्ड रंग भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा

Samsung Galaxy Z Flip की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये है

Samsung Galaxy Z Flip स्मार्टफोन 20 मार्च से भारत में मिरर गोल्ड वेरिएंट में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप स्मार्टफोन सैमसंग का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन फिलहाल भारत में सिर्फ मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल रंग के विकल्पों में उपलब्ध है। अब 20 मार्च के बाद गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के भारत में तीन रंग के वेरिएंट उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप स्नैपड्रैगन 855+ के साथ आता है। इसमें 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। पूरी तरह से खुले होने पर इसमें पूर्ण-एचडी रिजॉल्यूशन (1080 x 2636 पिक्सल) वाला 6.7 इंच डिस्प्ले  दिखाई देता है। Samsung Galaxy Z Flip में 3,300 एमएएच क्षमता की बैटरी है और यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है साथ ही इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की भारत में कीमत 1,09,999 है और यह एक ही वेरिएंट में आता है। इस वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम है। सैमसंग ने इस फोल्डेबल फोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था और पहले प्री-ऑर्डर सेल के दौरान यह मिनटों में स्टॉक से बाहर हो गया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि फोन के मिरर गोल्ड वेरिएंट को किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है। अभी तक हमें यह जानकारी नहीं है कि मिरर गोल्ड वेरिएंट की भारत में कीमत ज्यादा होगी या अन्य कलर वेरिएंट के बराबर होगी।

जिन्होंने मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल विकल्पों को प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें 26 फरवरी से अपने फोन प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे। गैलेक्सी जेड फ्लिप भारत में पहली बिक्री के एक हफ्ते बाद फिर से बिक्री पर चला गया और, फिर से कुछ ही मिनटों में स्टॉक खत्म हो गया।

तीन कलर वेरिएंट के अलावा, सैमसंग Galaxy Z Flip एक विशेष वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसे गैलेक्सी जेड फ्लिप थॉम ब्राउन वेरिएंट कहा जाता है। हालांकि यह वेरिएंट भारत में उपलब्ध नहीं है और इसकी कीमत ग्लोबल मार्केट में 2,480 डॉलर (लगभग 1.86 लाख रुपये) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.