Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7

Samsung ने भारत में नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च किया है, जिसके बाद पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 7 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च किया है, जिसके बाद पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 7 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप कम दामों में फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Galaxy Z Flip 7 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इस पर बंपर बचत हो रही है। आइए Galaxy Z Flip 7 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 7 Price & Offers 

Samsung Galaxy Z Flip 7 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,09,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर  फ्लैट ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹99,999 हो जाएगी। फिलहाल इस फ्लिप स्मार्टफोन पर ₹10 हजार की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹44,000 कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 7 Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 7 में 6.9 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz है। वहीं 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1048x948 पिक्सल और 60/120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फ्लिप फोन IP48 रेटिंग से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Flip 7 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.