18 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy Z Flip 7 5G, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung ने बीते साल जुलाई में Samsung Galaxy Z Flip 7 5G लॉन्च किया था और अब यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 08:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बीते साल जुलाई में Samsung Galaxy Z Flip 7 5G लॉन्च किया था और अब यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप अब Galaxy Z Flip 7 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका काफी फायदा पहुंचा सकता है। फ्लिपकार्ट इस फ्लिप स्मार्टफोन को भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए काफी सस्ता बेच रहा है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 7 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G Price & Offers 

Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 95,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जुलाई में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 91,999 रुपये हो जाएगी। यह फ्लिप स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से करीब 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में 6.9 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz है। वहीं दूसरी 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1048x948 पिक्सल और 60/120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस किया गया है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z Flip 7 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4,300mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह फोन 5G, LTE, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 आदि का सपोर्ट करता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and sleek IP48-rated design
  • One UI 8 brings plenty of handy AI features
  • Vibrant displays with thin borders
  • Battery lasts a day of heavy use
  • Bad
  • Hinge is a bit too stiff or rigid
  • Cover display experience underwhelming
  • Gets very hot when using the camera
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.10 इंच

Cover Resolution

948x1048 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

3.3 मेगाहर्ट्ज़ डका-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  3. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  4. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  5. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  6. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  8. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  9. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  10. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.