Samsung Galaxy Z Flip 5 का प्राइस Galaxy Z Flip 4 से ज्यादा होने की संभावना

Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2023 23:27 IST
ख़ास बातें
  • इसमें वर्टिकल तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है
  • सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 में डुअल सिम के लिए सपोर्ट हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है

इसकी डुअल कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung अगले महीने होने वाले Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का यूरोप में प्राइस लीक हुआ है। यह Samsung Galaxy Z Flip 4 की तुलना में काफी ज्यादा है। Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। 

Techmaniacs की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो होगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 4 के प्राइस की तुलना में काफी बढ़ोतरी है। कंपनी ने Galaxy Z Flip 4 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो रखा था। Samsung Galaxy Z Flip 5 का प्राइस अधिक होने के पीछे इसमें चिपसेट को अपग्रेड किया जाना, बड़ा कवर डिस्प्ले और नया हाइंज डिजाइन जैसे कारण हो सकते है। 

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को टिप्सटर SnoopyTech (@snoopytech) ने XDA Developers के जरिए लीक किया है। इनमें Galaxy Z Fold 5 को तीन कलर्स और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। इसका डिजाइन Galaxy Z Fold 4 के समान लग रहा है। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। कंपनी के Galaxy Z Flip 5 के बाहरी डिस्प्ले का साइज कुछ बड़ा है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट हॉरिजॉन्टल लग रही है। Galaxy Z Fold 5 को क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर्स और Galaxy Z Flip 5 को क्रीम, ग्रेफाइट और लैवेंडर सहित चार कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 में डुअल सिम के लिए सपोर्ट हो सकती है। इसका मेन डिस्प्ले 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,640 पिक्सल) और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी बाहरी स्क्रीन 3.4 इंच ( 748 x 720 पिक्सल) के साथ होने की संभावना है। यह 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 3,700 mAh होने की संभावना है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Excellent build quality
  • Compact when folded
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Cover screen functionality is still limited
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.