Samsung के 'टफ' स्मार्टफोन Galaxy XCover 7 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 3 चिसपेट! लॉन्च से पहले डिटेल लीक

अपकमिंग फोन MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 11:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • अपकमिंग फोन MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन के साथ आ सकता है।
  • इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी देखने को मिलेगी।

Samsung Galaxy XCover 7 में 6.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।

सैमसंग रग्ड स्मार्टफोन बनाने के लिए भी जानी जाती है। Samsung XCover सीरीज में रग्ड स्मार्टफोन कंपनी लॉन्च करती है। पिछले साल सैमसंग ने इस सीरीज में XCover 7 को लॉन्च किया था। फोन को लॉन्च हुए पूरा एक साल बीत चुका है। इसलिए अब इसमें एक नया एडिशन होने की खबरें सामने आ रही हैं। फोन का सक्सेसर जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है जो कि Samsung Galaxy XCover 7 Pro के नाम से लॉन्च हो सकता है। 

Samsung Galaxy XCover 7 Pro के नाम से कंपनी अगला रग्ड स्मार्टफोन मार्केट में जल्द लॉन्च कर सकती है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जबकि वनिला मॉडल में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया है। अपकमिंग फोन MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन के साथ आ सकता है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी देखने को मिलेगी। 
Advertisement

Galaxy XCover 7 Pro में जाहिर तौर पर पिछले मॉडल से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन लाइनअप में कंपनी ने अभी तक एक ही फोन लॉन्च किया है। इसलिए बहुत जल्द इसमें अगला एडिशन देखने को मिल सकता है। अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा Galaxy XCover 7 से लगाया जा सकता है। 

Galaxy XCover 7 में 6.6 इंच का फुल-एचडी (1,080 x 2,408 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। इसमें 6GB रैम मिलती है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का शूटर है। फोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी गिरने पर फोन को नुकसान नहीं होता। इसमें 4050mAh की बैटरी मिलती है। फोन का वजन 240 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.