Samsung Galaxy Unpacked 2026: भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Samsung ने अपने Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold8 में 7.6 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में 5,000mAh बैटरी मिलेगी।
  • Samsung Galaxy Z Flip8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।

Samsung Galaxy Z Fold7

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की घोषणा कर दी है। यह इवेंट लंदन में 22 जुलाई, 2026 को आयोजित होगा। कंपनी इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8 और Galaxy Z Fold8 Ultra को लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी के फोल्डेबल फोन भारत में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गए हैं, लेकिन भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत की घोषणा अभी नहीं हुई है। यहां हम आपको Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8 और Galaxy Z Fold8 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट कैसे देखें लाइव

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे BST (शाम 6:30 बजे IST) पर लंदन, यूके में आयोजित होने वाला है। कंपनी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करेगी।

भारत में शुरू प्री-रिजर्वेशन
भारत में Samsung India Store पर इस फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। इच्छुक ग्राहक रिजर्व करने के लिए 999 रुपये का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 2799 रुपये का वाउचर भी देगी। सैमसंग ने कहा है कि प्री-रिजर्वेशन 22 जुलाई तक या प्री-बुकिंग शुरू होने तक खुले रहेंगे।

कैसे प्री-रिजर्व करें अगला गैलेक्सी डिवाइस

Advertisement
  • आगामी Galaxy प्री-रिजर्व वीआईपी पास लेने के लिए Samsung की वेबसाइट पर प्री-रिजर्व बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको किसी भी प्रीपेड पेमेंट ऑप्शन के जरिए ₹999 का भुगतान करना है।
  • उसके बाद ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ईमेल और मैसेज के जरिए प्री-रिजर्व वीआईपी पास मिलेगा।
  • प्री-रिजर्वेशन करने के बाद आपको एक वेलकम ईमेल मिलेगा, जिसमें प्री-रिजर्वेशन के फायदों की पूरी जानकारी होगी।
  • शानदार फायदों का लाभ उठाने के लिए सैमसंग की वेबसाइट पर जाना है और अपने कूपन का उपयोग करके अगला Galaxy खरीदें।
  • आगामी Galaxy डिवाइस के लिए पेमेंट करते हुए ग्राहकों की खरीद की कीमत में ₹999 एडजस्ट कर दिया जाएगा।
  • अगर प्री-बुकिंग तक कूपन का उपयोग नहीं होता है तो वह अपने आप कैंसिल हो जाएगा और प्री-रिजर्वेशन का पैसा पेमेंट के ओरिजिनल सोर्स पर वापस हो जाएगा।


Samsung Galaxy Z Fold8

Samsung Galaxy Z Fold8 में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले है, जिसका 120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में Snapdragon 8 Ultra चिपसेट होगा, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में 5,000mAh बैटरी मिलेगी जो कि 25W से 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आगामी फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा।

Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip8

Samsung Galaxy Z Flip8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट या Exynos 2600 चिपसेट होगा। इसमें 12GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.