Samsung Galaxy Unpacked 2025: Samsung Galaxy Z Flip 7 भारत में 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 7 पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 21:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 में 4.1 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: Samsung Galaxy Z Flip 7 भारत में 4300mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में आज यानी कि बुधवार को अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 7 पेश कर दिया है। क्लैमशेल स्टाइल फ्लिप स्मार्टफोन में कंपनी ने Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ लेटेस्ट Galaxy AI फीचर्स को शामिल किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
 

Samsung Galaxy Z Flip 7 Price in India & Availability


Samsung Galaxy Z Flip 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है। सैमसंग की वेबसाइट के अनुसार 512GB वेरिएंट को भी 256GB वेरिएंट की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन जेट ब्लैक,ब्लू शेडो और कोरल रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा मिंट कलर ऑप्शन ऑनलाइन सैमसंग वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव मिलेगा।
 


Samsung Galaxy Z Flip 7 Features, Specifications


Samsung Galaxy Z Flip 7 में 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1048x948 पिक्सल और 60/120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 6.9 इंच की फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz है। Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB/ 512GB तक स्टोरेज दी गई है। इस फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 7 के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और  F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, LTE, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस है। 

डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होन पर इस फोन की चौड़ाई 75.2 मिमी, लंबाई 85.5 मिमी और मोटाई 13.7 मिमी है। वहीं अनफोल्ड होने पर चौड़ाई 75.2 मिमी, लंबाई 166.7 मिमी और मोटाई  6.5 मिमी है। वहीं वजन 188 ग्राम है। इस फोन में कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड), एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 

Samsung Galaxy Z Flip 7 की डिस्प्ले कैसी है?

Samsung Galaxy Z Flip 7 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच की फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 में कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy Z Flip 7 के रियर में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 में कैसी बैटरी है?

Samsung Galaxy Z Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and sleek IP48-rated design
  • One UI 8 brings plenty of handy AI features
  • Vibrant displays with thin borders
  • Battery lasts a day of heavy use
  • Bad
  • Hinge is a bit too stiff or rigid
  • Cover display experience underwhelming
  • Gets very hot when using the camera
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.10 इंच

Cover Resolution

948x1048 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

3.3 मेगाहर्ट्ज़ डका-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.