Samsung का 3G टैबलेट Galaxy Tab 3 V लॉन्च, कीमत 10,600 रुपये

Samsung का 3G टैबलेट Galaxy Tab 3 V लॉन्च, कीमत 10,600 रुपये
विज्ञापन
पिछले महीने वॉय्स कॉलिंग टैबलेट गैलेक्सी टैब ए (Galaxy Tab A) और गैलेक्सी टैब ई (Galaxy Tab E) लॉन्च करने के बाद अब सैमसंग (Samsung) इंडिया ने गैलेक्सी टैब 3 वी (Galaxy Tab 3 V) पेश किया है। Samsung ने इस नए टैबलेट को अपने ई-स्टोर पर 10,600 रुपये की कीमत में लिस्ट किया है।

यह टैबलेट पहले मलेशिया में लॉन्च किया गया था। Galaxy Tab 3 V (T116) एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के टचविज़ (TouchWiz) स्किन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 7 इंच का WSVGA (1024x600 pixels) LCD डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेशियो (अनुपात) 16:9 है।

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिम कार्ड के जरिए 3G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, हालांकि इसमें वॉय्स कॉलिंग फीचर नहीं है। टैबलेट में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 1GB का रैम (RAM)। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy Tab 3 V में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसमें कोई फ्रंट कैमरा नहीं  
है। टैबलेट का डाइमेंशन 193.4x116.4x9.7mm है और वजन 322 ग्राम। Samsung Galaxy Tab 3 V में 3600mAh की बैटरी है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो टैबलेट में 3G के अलावा वाई-फाई, GPS, Glonass, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है।

पिछले महीने कंपनी ने Galaxy Tab A और Galaxy Tab E को क्रमशः 20,500 रुपये और 16,900 रुपये में लॉन्च किया था। Samsung Galaxy Tab A टैबलेट 4G LTE कनेक्टिविटी (FDD LTE Band 3 और TDD LTE Band 40) के साथ आता है, जबकि Galaxy Tab E एक 3G टैबलेट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »