सैमसंग गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9+ 6 मार्च को भारत में होंगे लॉन्च

सैमसंग के फ्लैगशिफ स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस भारत में मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च होंगे। हमारे सूत्रों को यह जानकारी मिली है कि ये हैंडसेट भारतीय बाज़ार में 6 मार्च को लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 12:09 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस भारत में मार्च के पहले सप्ताह में होंगे लॉन्च
  • भारतीय बाज़ार में 6 मार्च को लॉन्च होने की पूरी संभावना
  • डिज़ाइन पिछले वर्ज़न जैसा ही है, लेकिन एआर इमोजी जैसे कुछ नए फीचर शामिल
सैमसंग के फ्लैगशिफ स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस भारत में मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च होंगे। हमारे सूत्रों को यह जानकारी मिली है कि ये हैंडसेट भारतीय बाज़ार में 6 मार्च को लॉन्च होंगे। बता दें कि बीते दिनों एमडब्ल्यूसी 2018 के प्लैटफॉर्म पर इन स्मार्टफोन को शोकेस किया गया था। फोन के डिज़ाइन कुलजमा पिछले वर्ज़न जैसे ही हैं, लेकिन एआर इमोजी जैसे कुछ नए फीचर इनमें जोड़े गए हैं। ज्ञात हो, लॉन्च के ठीक बाद भारत में इन स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई थी।

 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ को ऐसे करें प्री-बुक

ऑनलाइन के लिए सैमसंग की अपनी ई-स्टोर वेबसाइट पर जाना है और 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। प्री-बुकिंग के दौरान खरीददारों को नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्मार्टफोन के रंग जैसे ब्योरे देने होंगे। जैसे ही प्री-बुकिंग हो जाएगी। खरीददार को एसएमएस या मेल के ज़रिए रजिस्ट्रेशन का मेल आएगा।

प्री-बुकिंग के बाद सैमसंग या अधिकृत थर्ड पार्टी बैलेंस राशि के बारे में जानकारी देंगे। इस राशि का भुगतान फोन लेते वक्त करना होगा। अगर बैलेंस अमाउंट को एक निर्धारित तिथि तक नहीं जमा किया गया तो प्री-बुकिंग की राशि 7 दिन में वापस मिल जाएगी। सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से हैंडसेट को प्री-बुक करने के लिए इच्छुक ग्राहकों को आउटलेट से प्री-बुक ऐप के ज़रिए बुकिंग करनी होगी। यहां भी बुकिंग की राशि 2,000 रुपये होगी।
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ की कीमत

अमेरिकी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत 719.99 डॉलर (करीब 46,600 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 839.99 डॉलर (करीब 54,663 रुपये) में मिलेगा। भारत में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की कीमत से पर्दा तो लॉन्च होने के बाद ही उठेगा।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.