Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की तस्वीरें लीक

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की नई तस्वीरें सामने आई हैं। नई तस्वीरों में सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की हर तरफ से झलक मिली है। ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें तो यही इशारा करती हैं कि गैलेक्सी एस8 की तुलना में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह बदल जाएगी।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2017 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की नई तस्वीरें सामने आई हैं
  • सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की हर तरफ से झलक मिली
  • गैलेक्सी एस8 की तुलना में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह बदल जाएगी
Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की नई तस्वीरें सामने आई हैं। नई तस्वीरों में सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की हर तरफ से झलक मिली है। ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें तो यही इशारा करती हैं कि गैलेक्सी एस8 की तुलना में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह बदल जाएगी। गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ में सेंसर रियर कैमरा सेटअप के नीचे आ जाएगा। इसके अलावा पुराने जेनरेशन की तुलना में डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके साथ एक और रेंडर लीक हुआ है जिसमें गैलेक्सी एस9 के बेहद क्रांतिकारी डिज़ाइन को देखा जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं हुआ है। कथित तौर पर गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के दोनों फोन के फ्रंट पैनल इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं।

टिप्सटर @OnLeaks ने सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि ये ग्राफिक्स से बनाई गई तस्वीरें हैं, फोन की वास्तविक तस्वीर तो बिल्कुल नहीं है। हमने आपको पहले जानकारी दी थी कि गैलेक्सी एस9 में इस बार बेहतर आइरिस स्कैनर होगा।
Advertisement

91मोबाइल्स द्वारा सार्वजनिक की गई तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि गैलेक्सी एस9 का डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी एस8 से काफी मेल खाता है। फ्रंट में बेहद ही पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है। ऐसा लगता है कि अगले साल के फोन में गैलेक्सी एस8 से भी पतला बेज़ल होगा। रेंडर तो यह भी इशारा करते हैं कि गैलेक्सी एस9 में डुअल कैमरा सेटअप नहीं होगा। यह फीचर सैमसंग गैलेक्सी एस9+ का हिस्सा होगा।
 

फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह बदल गई है। यह अब भी पिछले हिस्सा पर ही होगा। लेकिन यह रियर कैमरा सेटअप के नीचे चला जाएगा। याद रहे कि गैलेक्सी एस8 में यह कैमरे के बगल में था। माना जा रहा है कि ऐसा यूज़र की सहूलियत को ध्यान में रखकर किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर की पोज़ीशन से यह साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर नहीं होगा।
Advertisement

रियर कैमरा सेंसर की दायीं तरफ हार्ट रेट सेंसर और सिंगल एलईडी फ्लैश है। रेंडर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन, लाउडस्पीकर और 3.5 एमएम जैक की पुष्टि करते हैं। बायीं तरफ वॉल्यूम बटन हैं और पावर बटन दायीं तरफ है। गैलेक्सी एस9 में 5.7 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
Advertisement

वहीं, ऑनलीक्स द्वारा लीक की गई सैमसंग गैलेक्सी एस9+ की तस्वीरों को मायस्मार्टप्राइस ने साझा की हैं। फोन का डिज़ाइन बिल्कुल एक जैसा है। लेकिन इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन का डाइमेंशन 157.7x73.8x8.5 मिलीमीटर है और इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.