सैमसंग गैलेक्सी एस6 मिनी को ऑनलाइन रिटेल साइट द्वारा लिस्ट किया गया

सैमसंग गैलेक्सी एस6 मिनी को ऑनलाइन रिटेल साइट द्वारा लिस्ट किया गया
विज्ञापन
इस साल जुलाई महीने में हम अभी तक लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी एस6 मिनी की तस्वीरों से पहली बार रूबरू हुए थे। उस वक्त हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ था। अब इस स्मार्टफोन को एक ई-कॉमर्स साइट द्वारा लिस्ट किया गया है जिससे स्पेसफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। इसके अलावा हैंडसेट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग इस ओर इशारा करती हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस6 मिनी को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

ई-कॉमर्स साइट लेट्सटैंगो की लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस6 मिनी में 4.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 418 जीपीयू और 2 जीबी रैम मौजूद होगा।

गैलेक्सी एस6 मिनी में 15 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन 4जी  एलटीई कैट 6., ए-जीपीएस, यूएसबी 3.0, ब्लूटूथ वी4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और वाई-फाई डायरेक्ट कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें नॉन-रीमूवेबल लिथियम इयॉन बैटरी है।

लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि गैलेक्सी एस6 मिनी में पेपाल सर्टिफाइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ सैमसंग पे सपोर्ट मौजूद रहेगा। इसका डार्क ब्लू कलर वेरिएंट नज़र आ रहा है।

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एस6 के मिनी वेरिएंट को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस6 को गैलेक्सी एस6 एज के साथ इस साल मार्च में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। अगर मीडिया रिपोर्ट और सुर्खियों को सही मानें तो कंपनी गैलेक्सी एस7 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

सैमसंग गैलेक्सी ने पिछले हफ्ते में 4000 एमएएच से लैस गैलेक्सी ए9 फैबलेट लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी ए9 एक प्रीमियम फोन है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की तुलना में ज्यादा मजबूत स्पेसिफिकेशन से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »