सैमसंग गैलेक्सी एस5 न्यू एडिशन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस5 न्यू एडिशन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट
विज्ञापन
अब तक 2014 में लॉन्च हुए सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस5 के कई वेरिएंट मार्केट में पेश किए जा चुके हैं। गैलेक्सी एस5 मिनी, गैलेक्सी एस5 प्लस, गैलेक्सी एस5 स्पोर्ट और गैलेक्सी एस5 एक्टिव इनमें से कुछ हैं।  अब कपंनी ने चुपचाप एक नया मॉडल गैलेक्सी एस5 न्यू एडिशन (सैमसंग गैलेक्सी एक्स5 नियो) को ब्राजील में पेश किया है। स्मार्टफोन को कंपनी की ब्राजील वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसमें कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।

गैलेक्सी एस5 की तरह गैलेक्सी एस5 न्यू एडिशन में भी 16 मेगापिक्सल कैमरा के नीचे हार्ट रेट सेंसर मौजूद है। हैंडसेट को आईपी67 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। स्मार्टफोन के बैकपैनल का डिजाइन बहुत हद तक गैलेक्सी एस5 जैसा ही है।

गैलेक्सी एस5 न्यू एडिशन स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।  इसमें 5.1 इंच का सुपर एमोलेड फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी के रैम के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एस5 न्यू एडिशन में एचडीआर फ़ीचर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 3.0, एनएफसी और इनफ्रारेड रिमोट फंक्शनालिटी मौजूद है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन 2800 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन का वज़न 145 ग्राम है और डाइमेंशन142x72.5x8.1 मिलीमीटर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  2. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  3. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  4. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  5. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  7. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  8. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »