iPhone के बाद Samsung Galaxy S26 Ultra भी हुआ 'भगवा', फोटो में दिखाई दिया नया कलर!

फोटो में अन्य दो कलर सिल्वर और गोल्ड हैं, जिनमें पहले भी S सीरीज के Ultra मॉडल आ चुके हैं। क्योंकि डिजाइन हालिया रेंडर्स से अलग है तो ऐसे में माना जा रहा है कि यह असल में Galaxy S26 Ultra नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 15:36 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro को भी “Cosmic Orange” कलर में पेश किया गया था
  • लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra भी इसी तरह के कलर में आ सकता है
  • 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: X/ @UniverseIce

टेक दुनिया में कलर को लेकर हो रही जंग अब और दिलचस्प हो गई है। एक पॉपुलर टिप्सटर ने अब ऐसी इमेज शेयर की है, जिसने Samsung फैंस को चौंका दिया है। तस्वीर में तीन रंगों में एक स्मार्टफोन मॉडल दिखाया गया है, जो दिखने में Samsung की S-सीरीज के Ultra मॉडल जैसा लगता है। दिलचस्प बात यह है कि एक रंग ऑरेंज (भगवा) है, जैसा Apple भी अपने लेटेस्ट iPhone 17 Pro सीरीज के साथ पेश कर चुका है।

X पर हैंडल @UniverseIce ने बीते बुधवार इस फोटो को शेयर किया। यहां किसी प्रकार का कैप्शन नहीं दिया गया, केवल एक फोटो शेयर की गई है। तस्वीर में दिखाई दे रहा मॉडल S सीरीज के Ultra मॉडल जैसा दिखाई दे रहा है, जिससे इसके Galaxy S26 Ultra होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, डिजाइन हाल के समय में लीक हुए रेंडर्स से अलग है। इसमें फोन को तीन कलर में दिखाया गया है, जिसमें से एक भगवा (ऑरेंज) रंग है। यह कलर Apple के iPhone 17 Pro में पेश किए गए “Cosmic Orange” कलर की याद दिलाता है। इस लीक ने एक बड़े सवाल को हवा दी कि क्या अब Samsung भी Apple की कलर स्ट्रैटेजी को फॉलो करेगा?

फोटो में अन्य दो कलर सिल्वर और गोल्ड हैं, जिनमें पहले भी S सीरीज के Ultra मॉडल आ चुके हैं। क्योंकि डिजाइन हालिया रेंडर्स से अलग है तो ऐसे में माना जा रहा है कि यह असल में Galaxy S26 Ultra नहीं है। इमेज में देखा गया कि S26 Ultra में राउंडर कॉर्नर्स हैं और कैमरा मॉड्यूल अब स्लिम और पिल-शेप में है। 

हाल ही में X पर एक पोस्ट में यूजर Anthony (@TheGalox_) ने Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 16GB RAM मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 25 प्रतिशत फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड देने का दावा कर सकता है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि अपकमिंग Ultra मॉडल 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा, जिसमें प्राइवेंसी स्क्रीन मौजूद होगी।

इसी लीक में यह भी इशारा दिया गया था कि अपकमिंग स्मार्टफोन को तीन कलर्स मिलेंगे, जिसमें एक नया ऑरेंज कलर शामिल हो सकता है। @UniverseIce इससे पहले के लीक्स में बता चुका है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। अन्य लीक्स में इसमें 5,000mAh बैटरी, 33% फास्ट चार्जिंग, 12MP 3x टेलीफोटो कैमरा और Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी शामिल होने की ओर इशारा किया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.