Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

Amazon Great Freedom Sale में Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर बंपर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Amazon Great Freedom Sale में स्मार्टफोन से लेकर, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस साल लॉन्च हुए Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रेट फ्रीडम सेल में Galaxy S26 Ultra 5G पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सेल के दौरान ₹1,19,900 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में ₹1,39,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3,597 का डिस्काउंट मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,16,303 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में ₹23,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Galaxy S26 Ultra 5G में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें Galaxy S26 Ultra 5G के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है। 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • Bad
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.