Samsung Galaxy S26 की लॉन्च डेट फिर लीक, मार्च में इस दिन से शुरू होगी सेल! जानें सबकुछ

लीक के अनुसार, यूरोप में Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन मॉडल्स की सेल 11 मार्च से शुरू होगी। सेल में एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2026 08:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज फरवरी में दस्तक देने वाली है।
  • सीरीज में कंपनी लेटेस्ट चिपसेट Exynos 2600 का इस्तेमाल कर सकती है।
  • इस बार स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च फरवरी में संभावित है।

Photo Credit: X/@smasithick

Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इस सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक है। नए लीक में इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज फरवरी में दस्तक देने वाली है। महीने के आखिरी हफ्ते में कंपनी इसे लॉन्च करेगी। अपडेट में लॉन्च डेट भी बताई गई है। कंपनी अपना Galaxy Unpacked Event फरवरी में ही आयोजित करेगी। इसी के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज से भी ब्रांड पर्दा उठाएगी। इतना ही नहीं, सेल डेट का खुलासा भी यहां हो गया है। आइए जानते हैं नई सीरीज के बारे में सभी खास बातें। 

Samsung Galaxy S26 Sale Date
Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। एक के बाद एक लीक्स इसे लेकर सामने आ रहे हैं। सीरीज का लॉन्च 25 फरवरी को बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने-माने टिप्स्टर Billbil-Kun ने दावा किया है कि सीरीज 25 फरवरी को दस्तक देगी। Billbil-Kun को सटीक लॉन्च डेट टिप करने के लिए जाना जाता है। टिप्स्टर ने यह भी कहा है कि यूरोप में Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन मॉडल्स की सेल 11 मार्च से शुरू होगी। सेल में एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा टिप्स्टर @smasithick ने भी दावा किया है कि सीरीज का लॉन्च 25 फरवरी को होगा। 

तीन मॉडल होंगे शामिल
Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च डेट को लेकर इससे पहले भी कई बार दावे हो चुके हैं। टिप्स्टर Evan Blass ने भी इसी लॉन्च डेट को लेकर दावा किया है। यानी बहुत संभव है कि 25 फरवरी को ही गैलेक्सी एस 26 सीरीज का लॉन्च करेगी। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं जिनमें Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra को शामिल किया जाएगा। 

Exynos 2600 चिप की होगी पावर
नई सीरीज में कंपनी लेटेस्ट चिपसेट Exynos 2600 का इस्तेमाल कर सकती है। यह ब्रांड का अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट बताया जा रहा है जो परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएगा। हालांकि कुछ चुनिंदा मार्केट्स में ही इस चिप के साथ फोन उपलब्ध होंगे। अधिकतर देशों में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ मॉडल्स पेश कर सकती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन मॉडल्स में धांसू AI फीचर्स इंटीग्रेट किए जाएंगे। चूंकि दुनियाभर में मैमोरी चिप की शॉर्टेज है, इसलिए इस बार स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.