37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर Samsung Galaxy S26+ पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2026 08:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26+ में 4,900mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S26+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा है।

Samsung Galaxy S26 Plus में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर Samsung Galaxy S26+ पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां Galaxy S26+ को खरीदना इस वक्त किसी फायदे के सौदे से कम नहीं है, क्योंकि फोन पर कुल मिलाकर 37 हजार रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26+ पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S26+ Price & Offers

Samsung Galaxy S26+ का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 84,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि फरवरी 2026 में 1,19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो  Amazon Pay आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2549 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 82,450 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 34,600 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से लगभग 37 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26+ Features & Specifications

Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन से लैस की गई है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 के साथ आता है। इस फोन में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB/512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Galaxy S26+ में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26+ के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इनमें जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर हैं। 

Samsung Galaxy S26+ में कैसी डिस्प्ले है?

Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Samsung Galaxy S26+ की बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy S26+ में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S26+ में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy S26+ में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S26+ का कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy S26+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Consistent flagship-level performance
  • Premium build quality with slim, balanced design
  • Clean UI and Long-term software support
  • Good middle-ground option for users wanting size without Ultra bulk
  • Bad
  • Minimal upgrades over the previous generation
  • Same camera hardware reused yet again
  • Charging speeds still lag behind competitors
  • Price increase hurts overall value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2600

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  3. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  2. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  3. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  4. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  5. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  6. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  8. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  9. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.