Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?

Samsung ने हाल ही में बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 FE और OnePlus 15 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 06:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।

Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15

Photo Credit: Samsung/Vivo/OnePlus

Samsung ने हाल ही में ग्लोबल बाजार में नया फ्लैगशिप फैन एडिशन फोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Vivo X300 FE और OnePlus 15 से हो रही है। Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। आइए Samsung Galaxy S26 FE, Vivo X300 FE और OnePlus 15 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15

Advertisement

कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799 (लगभग ₹89,000), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग ₹1,00,000)और 8GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,099 (लगभग ₹1,22,000) है। Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹89,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹99,999 है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹85,999 और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹93,999 है।

डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S26 FE एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है। वहीं Vivo X300 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S26 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X300 FE के रियर में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

फ्रंट कैमरा
Samsung Galaxy S26 FE में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। वहीं Vivo X300 FE में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus 15 में सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प
Samsung Galaxy S26 FE में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट दिया गया है।

डाइमेंशन
Samsung Galaxy S26 FE की लंबाई 161.6 मिमी, चौड़ाई 76.9 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 193 ग्राम है। वहीं Vivo X300 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 191 ग्राम है। जबकि OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.