Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें

Samsung ने आज से भारत में Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू कर दी है, जिसे बीते हफ्ते बाजार में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2026 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S26 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज से भारत में Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू कर दी है, जिसे बीते हफ्ते बाजार में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है जो कि Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 4900mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Samsung Galaxy S26 FE के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE Price

Samsung Galaxy S26 FE की पहली सेल भारत में आज से शुरू हो गई है। Galaxy S26 FE सिर्फ 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत ₹79,999 है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। शुरुआती ऑफर्स के तहत एक्सचेंज ऑफर में पुराना स्मार्टफोन देने पर ₹8,000 तक बोनस मिल सकता हैं। वहीं चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के द्वारा 30 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और साथ में ₹3,000 का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस मिल सकता है। इसके अलावा कई बैंकों के कार्ड पर ₹7,000 का कैशबैक भी मिल सकता है या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक ईएमआई का ऑप्शन मिल सकता है। सैमसंग ई-स्टोर से खरीदने पर 18 महीने की बैंक ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 FE Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S26 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन Gemini Omni का सपोर्ट करता है जो कि गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो को एडिट और क्रिएट कर सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.