19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S26 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 5G में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 5G में एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने इस साल फरवरी में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 लॉन्च किया था। अगर आप इसे अब खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेजन पर Galaxy S26 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो रही है। आइए सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी पर मिल रहे डिस्काउंट, ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S26 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 71,045 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो येस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,045 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में 87,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन 19,954 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 5G में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर काम करता है। इस फोन में 4300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Refined, well-built design
  • Compact and great for one-handed use
  • Fast performance with the new 2nm chipset
  • Clean One UI experience, long software support
  • Bad
  • Minimal upgrades over previous generations
  • Same camera hardware reused again
  • Low PWM dimming and still an 8-bit screen
  • Price hike makes value harder to justify
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2600

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.