Samsung Galaxy S25 vs iPhone 16: देखे किसमें कितना है दम

Samsung Galaxy S25 की टक्कर बाजार में बीते साल लॉन्च हुए iPhone 16 से हो रही है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है।
  • Samsung Galaxy S25 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की डिस्प्ले और iPhone 16 में 6.1 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple/Samsung

Samsung ने बाजार में अपनी फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के बेस मॉडल Samsung Galaxy S25 की टक्कर बाजार में बीते साल लॉन्च हुए iPhone 16 से हो रही है। Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। जबकि iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Galaxy S25 और iPhone 16 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Advertisement
Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये और 12GB RAM और 512GB वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये है। iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है। 

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Advertisement
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Samsung Galaxy S25 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 चिपसेट दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S25 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Apple iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Samsung Galaxy S25 में 12GB तक LPDDR5x RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। वहीं iPhone 16 में रैम का खुलासा नहीं हुआ है और 128GB, 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S25 के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 2x इन सेंसर जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, 3.7x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ सेल्फी कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Samsung Galaxy S25 में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 16 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

डाइमेंशन
Samsung Galaxy S25 की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है। iPhone 16 की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 170 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.