Samsung Galaxy S25 Ultra होगा iPhone 16 Pro Max, Pixel 9 Pro XL से भी पतला और हल्का, जानें

Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 सीरीज पर काम कर रही है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra को 2025 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200MP कैमरा है

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 सीरीज पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अपने अगले फ्लैगशिप लाइनअप के लॉन्च को लेकर कुछ खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में Samsung Galaxy S25 Ultra के डिजाइन के बारे में कई लीक ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। रेंडर के एक सेट से हाल ही में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया। अफवाह है कि यह Apple और Google के अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मुकाबले में स्लिम होगा। उम्मीद है कि Samsung अगले साल की शुरुआत में Galaxy S25 और Galaxy S25+ के साथ Galaxy S25 Ultra को पेश करेगा। आगामी स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है।

एक्स पर टिपस्टर आइस यूनिवर्स (@यूनिवर्सआइस) का दावा है कि Samsung Galaxy S25 Ultra जल्द ही पेश होने वाले सभी अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सबसे स्लिम और लाइट होगा, जिसमें iPhone 16 Pro Max और Pixel 9 Pro XL शामिल हैं। यह साफ नहीं हुआ है कि Samsung आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साइज को कैसे कम करना चाहता है। लीक में स्मार्टफोन के डाइमेंशन शामिल नहीं हैं। यह लीक टिपस्टर द्वारा कथित रेंडर के जरिए Galaxy S25 Ultra के डिजाइन का खुलासा करने के तुरंत बाद आया है।

हालांकि, अभी तक iPhone 16 Pro Max के ऑफिशियल डाइमेंशन का भी खुलासा नहीं हुआ है। मगर अफवाहों से पता चला था कि फोन की मोटाई 8.25 मिमी है। वहीं Pixel 9 Pro XL की मोटाई 8.5mm है और इसका वजन 221 ग्राम है। Galaxy S24 Ultra की मोटाई 8.6 मिमी और इसका वजन 232 ग्राम है। इन डाइमेंशन के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि Galaxy S25 Ultra की मोटाई 8.25 मिमी से कम हो सकती है और इसका वजन 220 ग्राम या उससे कम हो सकता है।


Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications


Samsung Galaxy S25 Ultra को 2025 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद है। यह कई एआई-बेस्ड फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें 16GB रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की जानकारी है। पिछली लीक के अनुसार,Samsung Galaxy S25 Ultra में एक क्वाड रियर कैमरा यूनिट होगी, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और टेलीफोटो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  2. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  3. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  4. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  5. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  6. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  7. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  8. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  9. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  10. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.