Samsung Galaxy S25 Ultra आया NTBC पर नजर, Galaxy S25, S25 Plus+ के स्टोरेज का हुआ खुलासा

Samsung जनवरी 2025 में Samsung Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 में 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S25+ फोन 256GB और 512GB वेरिएंट में आएगा।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra फोन 256GB, 512GB और 1TB में आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जनवरी 2025 में Samsung Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने वाला है। लॉन्च होने में अब कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। हाल ही में आगामी सीरीज का सबसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डेटाबेस में नजर आया है। वहीं एक लीकर ने S25, S25+ और S25 Ultra के कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया है।


Samsung Galaxy S25 Ultra आया NBTC पर नजर


Advertisement
Samsung Galaxy S25 Ultra एनबीटीसी के डेटाबेस में मॉडल नंबर एसएम-एस938बी/डीएस के साथ नजर आया है। आपको बता दें कि गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा जनवरी 2025 में लॉन्च होने से पहले नवंबर 2023 में एनबीटीसी के डेटाबेस में नजर आया था। ऐसे में यह संभावना है कि Galaxy S25 Ultra जनवरी 2025 में पेश हो सकता है।

लीकर आर्सेन ल्यूपिन ने खुलासा किया है कि Galaxy S25 में 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा और Galaxy S25+ फोन 256GB और 512GB वेरिएंट में आएगा। Galaxy S25 Ultra तीन स्टोरेज ऑप्शन जैसे 256GB, 512GB और 1TB में आने की उम्मीद है। लीक में इन स्मार्टफोन की रैम की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि पूरी लाइनअप 12GB RAM की पेशकश कर सकती है।
Advertisement

एक अन्य लीक में Jukanlosreve ने दावा किया है कि Galaxy S25 Ultra के 256GB वेरिएंट में 12GB रैम होगी। वहीं, 512GB और 1TB वेरिएंट में 16 GB रैम दी जाएगी। Galaxy S25 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं Galaxy S25 और Galaxy S25+ में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा। हालांकि, ऐसी संभावना है कि दोनों स्मार्टफोन कुछ मार्केट में या सभी में Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.