Jan 23, 2025 00:11:47 IST
Samsung Galaxy S25 Ultra के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 1,299 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,12,300 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट और 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,419 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,22,700 रुपये) और 1,659 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,43,400 रुपये) है।
Jan 23, 2025 00:10:36 IST
Samsung Galaxy S25+ के 12GB + 256GB स्टोरेज वाले बेस कॉन्फिगरेशन की कीमत 999 अमेरिकी डॉलर (करीब 86,400 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,119 अमेरिकी डॉलर (करीब 96,700 रुपये) है।
Jan 23, 2025 00:09:25 IST
Samsung Galaxy S25 को अमेरिका में 799 अमेरिकी डॉलर (करीब 69,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 12GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 859 अमेरिकी डॉलर (करीब 74,300 रुपये) है। 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत की घोषणा होना बाकी है।
Jan 23, 2025 00:07:39 IST
Samsung Galaxy S25 सीरीज को बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया। हर बार की तरह इस साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में भी तीन मॉडल्स - Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं।
Jan 22, 2025 23:42:12 IST
Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट की शुरुआत Galaxy S25 सीरीज की घोषणा के साथ की है। सीरीज में Galaxy AI का डीप इंटिग्रेशन होगा। इस साल कंपनी AI फीचर्स पर भारी फोकस कर रही है।
Jan 22, 2025 23:33:56 IST
Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट शुरू हो चुका है। इस इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy S24 सीरीज के साथ One UI 7 को लॉन्च करने वाली है।
Jan 22, 2025 23:30:54 IST
Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च में अब कुछ ही मिनटों का समय बचा है। कंपनी द्वारा आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट शुरू होने वाला है।
Jan 22, 2025 17:25:26 IST
आज होने जा रहे इवेंट में कंपनी SLIM नाम से एक डिवाइस पेश कर सकती है। खुलासा हुआ है कि Galaxy S25 Slim की मोटाई सिर्फ 6.4 मिमी होगी जो कि इसे Galaxy S25 सीरीज का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बना देगी। कीमत के मामले में यह Galaxy S25 और Galaxy S25 Plus के बीच होने की उम्मीद है।
Jan 22, 2025 17:22:16 IST
आज लॉन्च हो रही सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का टॉप मॉडल Galaxy S25 Ultra होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ 6.8 या 6.9 इंच की AMOLED QHD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कई लीक्स से पता चला है कि स्मार्टफोन क्वाड-कैमरा सेटअप का सपोर्ट करेगा।