Samsung Galaxy S25 FE की गिरी कीमत, 11 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका, जल्द करें

अगर आप Samsung Galaxy S25 FE को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 07:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S25 FE में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बीते साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का फैन एडिशन Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च किया था। अगर आप अब इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस वक्त Galaxy S25 FE पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। आइए Samsung Galaxy S25 FE पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE Price & Offers

Samsung Galaxy S25 FE के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 50,200 रुपये है, जबकि बीते साल सितंबर में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट  (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,700 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 11,299 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 FE Specifications & Features

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले विजन बूस्टर और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। यह 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। गैलेक्सी एस25 का फैन एडिशन गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.