22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील

Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 FE बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2026 08:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी शामिल की है।

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 FE बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 FE पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर लैस किया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Samsung Galaxy S25 FE पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE Price & Offers

Samsung Galaxy S25 FE का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 45,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट सितंबर 2025 में 65,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2300 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 43,699 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन 22,300 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 35,050 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 FE Specifications & Features

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 के साथ आता है। कंपनी 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। लंबे समय तक उपयोग के लिए इस फोन में 4,900mAh की बैटरी शामिल की है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल का सपोर्ट करता है और इसके अलावा गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.