Samsung Galaxy S25 Edge मई के अंत में होगा लॉन्च! लेकिन भारत में नहीं ...

भारत में सैमसंग फैंस को Samsung Galaxy S25 Edge के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 08:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन शुरुआती दौर में केवल दो मार्केट्स में आएगा।
  • फोन में टेलीफोटो कैमरा नदारद बताया जा रहा है।
  • मिडल फ्रेम टाइटेनियम का बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च मई के अंत में देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: winfuture.de

Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च को लेकर चर्चा गर्म है। फोन के लॉन्च को लेकर कयास है कि यह डिवाइस मई में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले इसके 13 मई को लॉन्च की अफवाह थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि फोन मई के अंत में लॉन्च हो सकता है। इसके रिलीज को लेकर लेटेस्ट लीक सैमसंग के भारतीय फैंस को निराश कर सकता है क्योंकि कहा जा रहा है कि फोन भारत में अभी नहीं आने वाला है। आइए जानते हैं यह कौन से मार्केट्स में दस्तक देने वाला है। 

Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च मई के अंत में देखने को मिल सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन को लेकर एक और खुलासा किया गया है। टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, फोन शुरुआती दौर में केवल दो मार्केट्स में आएगा। जिसमें कि चीन और साउथ कोरिया शामिल होंगे। यानी भारत में सैमसंग फैंस को Samsung Galaxy S25 Edge के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है। 
Advertisement

Galaxy S25 Edge भारत में कब आएगा?
सैमसंग इस फोन को लेकर एक अलग रणनीति अपना सकती है। कयास है कि कंपनी पहले इस फोन को चीन और साउथ कोरिया में रिलीज कर इसका रेस्पॉन्स देखना (via) चाहेगी। क्योंकि इस फ्लैगशिप फोन में स्पेसिफिकेशंस कुछ अलग होंगे, जो हो सकता है कि भारत जैसे मार्केट के यूजर्स को पसंद न आएं। मसलन, फोन में टेलीफोटो कैमरा नदारद बताया जा रहा है। इसमें केवल मेन कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फोन में बैटरी क्षमता भी ज्यादा बड़ी नहीं है। यह पारंपरिक लिथियम आयन बैटरी से लैस हो सकता है। जबकि वर्तमान में फ्लैगशिप फोन सिलिकॉन/कार्बन बैटरी के साथ आ रहे हैं जो कि हाई-डेंसिटी बैटरी होती हैं। 
Advertisement

फोन में इसके स्लिम बिल्ड डिजाइन को छोड़कर यूजर्स को बहुत कुछ आकर्षक करने वाला नहीं है। मिडल फ्रेम टाइटेनियम का बताया जा रहा है। फोन में सिरेमिक बैक पैनल आ सकता है। यही वजह है कि भारत जैसे मार्केट्स में फोन यूजर्स को आकर्षित करने में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकता है। इसी वजह से कंपनी इसे चीन और साउथ कोरिया जैसे घरेलू मार्केट्स में पहले उतार कर यूजर्स का रेस्पॉन्स देखना चाहेगी। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, Samsung चीन में फोन की अच्छी खासी सेल की उम्मीद कर रही है। दरअसल इससे पहले भी सैमसंग ने इसी तरह का प्रयोग किया था। सैमसंग का Galaxy Z Fold SE भी इन्हीं मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। हालांकि यह फोन ग्लोबल मार्केट में नहीं आया। लेकिन गैलेक्सी एज 25 के लिए कहा जा रहा है कि फोन ग्लोबल मार्केट में रिलीज किया जाएगा। फोन की यूरोपियन प्राइसिंग पहले ही लीक हो चुकी है। यह 256 जीबी, और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल्स में रिलीज हो सकता है। फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1362 यूरो (लगभग 1,29,000 रुपये) हो सकती है। जबकि इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1488 यूरो (लगभग 1,41,000 रुपये) हो सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.