Samsung Galaxy S24 FE में होगी 8GB रैम, 4565mAh बैटरी! भारत में जल्द होगा लॉन्च

फोन में 4565mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में Exynos 2400e चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन 8GB रैम के साथ आ सकता है।

Galaxy S24 FE में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE का भारत में लॉन्च नजदीक लग रहा है। फोन सैमसंग के सपोर्ट पेज पर नजर आ चुका है। इसके अलावा इसके स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। इसमें बड़ी बैटरी आने की संभावना है। साथ ही AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। लॉन्च से पहले अब Samsung Galaxy S24 FE को भारतीय सर्टीफिकेशन में देखा गया है। आइए जानते हैं कैसा हो सकता है फोन का भारतीय वेरिएंट। 

Samsung Galaxy S24 FE भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन भारत की सर्टीफिकेशन अथॉरिटी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की लिस्टिंग में कथित तौर पर स्पॉट किया गया है। फोन का मॉडल नम्बर यहां पर SM-S721B/DS मेंशन किया गया है जो कि उसी मॉडल नम्बर से मेल खाता है जो सपोर्ट पेज पर देखा गया था। अफवाह है कि फोन ग्लोबल लेवल पर अक्टूबर में लॉन्च होने वाला है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि भारत में भी फोन ग्लोबल वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, और कलर वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Galaxy S24 FE में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले होगा। इसमें 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में 4565mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकेगी और 78 घंटे का ऑडियो प्लेबैक दे सकेगी। 

फोन में Exynos 2400e चिपसेट देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में Xclipse 940 GPU की पेअरिंग हो सकती है। फोन 8GB रैम के साथ आ सकता है। इस मॉडल में भी कंपनी AI फीचर्स देने वाली है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का 3X ऑप्टिकल जूम लेंस देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  3. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  4. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  5. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  4. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  6. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  7. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  8. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  9. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.