Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को अमेजन पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 06:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra 5G डिस्काउंट पर मिल रहा है। Galaxy S23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ-साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Galaxy S23 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Offers & Price

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट ₹79,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 2.5% डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत कम होकर ₹77,999 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन फरवरी, 2023 में ₹1,34,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹57,000 सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3088x1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Galaxy S23 Ultra 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है।
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung के इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है।
Galaxy S23 Ultra 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  2. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  3. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  4. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  5. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  7. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  9. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  10. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.