8GB रैम, 50MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 स्‍मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्‍च, जानें प्राइस

अबतक यह क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक कलर्स में उपलब्‍ध था।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस23 को नए कलर वेरिएंट में लाया गया
  • इसे कल से खरीदा जा सकेगा
  • कंपनी इस डिवाइस पर कई ऑफर भी दे रही है

Galaxy S23 का लाइम कलर दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8 जीबी+128 जीबी और 8 जीबी+256 जीबी में उपलब्ध होगा।

Photo Credit: Samsung India

सैमसंग गैलेक्सी एस23 (Samsung Galaxy S23) स्‍मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में ‘गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट' में पेश किया गया था। कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए इस फोन को लाइम कलर ऑप्शन में पेश कर दिया है। अबतक यह क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक कलर्स में उपलब्‍ध था। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर का कस्‍टमाइज्‍ड वर्जन दिया गया है। फोन में 6.1 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के लाइम कलर ऑप्‍शन को 16 मई यानी कल से सेल के लिए लाया जाएगा। 
 

Samsung Galaxy S23 के लाइम कलर की भारत में कीमत

Galaxy S23 का लाइम कलर दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8 जीबी+128 जीबी और 8 जीबी+256 जीबी में उपलब्ध होगा। इनकी कीमत क्रमशः 74,999 रुपये और 79,999 रुपये है। कंपनी 8 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस भी दे रही है, जिसे 5 हजार रुपये के कैशबैक के साथ क्‍लब किया जा सकता है। इससे फोन की कीमत घटकर क्रमश: 61,999 रुपये और 66,999 रुपये हो जाती है। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy S23 लाइम कलर के स्पेसिफिकेशंस

इस स्‍मार्टफोन के लाइम कलर में वही स्‍पेसिफ‍िकेशंस हैं, जो बाकी कलर वैरिएंट में हमने देखे थे। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 8GB है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर कंपनी के वन यूआई 5.1 की लेयर है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का का है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा 12 मेगापिक्‍सल का है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है यानी काफी हद तक पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। 3,900mAh की बैटरी फोन में दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसका वजन 168 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.