Flipkart सेल में धमाल, 75 हजार वाला Samsung Galaxy S23 5G सिर्फ 37,999 रुपये में बिना किसी ऑफर लगाए

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में Samsung Galaxy S23 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 5G में 6.1 इंच की फुल एचडी+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S23 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S23 5G में 3,900mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S23 5G में 6.1 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Flipkart पर आज से सभी ग्राहकों के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2024 शुरू हो गई है। सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, टैबलेट और लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसेज पर जमकर डिस्काउंट मिल रहा है। मगर आज आपको एक ऐसी डील के बारे में बता रहे हैं जो कि कभी कभार ही सामने आती है। जी हां फ्लिपकार्ट सेल में 75 हजार रुपये वाला Samsung Galaxy S23 5G सिर्फ 37,999 रुपये में मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई बैंक ऑफर या एक्सचेंज ऑफर लगाने की जरूरत नहीं है। आइए Samsung Galaxy S23 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S23 5G Price & Offers 


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy S23 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart Big Billion Days Sale 2024 के दौरान 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है। यह स्मार्टफोन बीते साल भारतीय बाजार में 74,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिसके हिसाब से 37,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
Samsung Galaxy S23 5G Specifications


Samsung Galaxy S23 5G में 6.1 इंच की फुल एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S23 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी एस23 5जी में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.