Qualcomm के सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन!

आपको बता दें, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में भी जानकारी मिली थी कि अमेरिका, एशिया और अफ्रीका में Samsung Galaxy S22 सीरीज़ आगामी स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगी। वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy S22 रेंज दक्षिण कोरिया व अन्य मार्केट में Exynos 2200 से लैस होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 फोन Android 12 के साथ दे सकता है दस्तक
  • सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस में मिल सकती है 8 जीबी रैम
  • फोन का मॉडल नंबर SM-S906U हो सकता है
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह अगले साल फरवरी में दस्तक दे सकती है। इस सीरीज़ में तीन फोन शामिल हो सकते हैं, वो होंगे Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिससे खुलासा हुआ है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगा। गीकबेंच लिस्टिंग पर इसके अलावा, फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

Nashvillechatter की रिपोर्ट के अनुसार SM-S906U मॉडल नंबर फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक SM-S906U मॉडल नंबर Samsung Galaxy S22+ को समर्पित है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगा। गीकबेंच साइट पर यह Taro कोडनेम के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर हो सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, फोन Android 12 पर काम करेगा। वहीं इसमें 8 जीबी रैम मिलेगी। गीकबेंच पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 1163 व मल्टी-कोर स्कोर 2728 है।

आपको बता दें, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में भी जानकारी मिली थी कि अमेरिका, एशिया और अफ्रीका में सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ आगामी स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगी। वहीं, दूसरी तरफ गैलेक्सी एस22 रेंज दक्षिण कोरिया व अन्य मार्केट में Exynos 2200 से लैस होगी।
Advertisement

Exynos 2200 प्रोसेसर में AMD GPU शामिल होगा। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि क्या यह SD898 चिप से बेहतर परफोर्म करेगा या नहीं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S22, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.