Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra का भारत में प्राइस लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 69,900 रुपये होगी। वहीं, Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की कीमत 1,09,900 रुपये होगी

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 में मिलेगी 256 जीबी तक स्टोरेज
  • Samsung Galaxy S22 Ultra की स्टोरेज 512 जीबी तक होगी उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ भारत में 11 मार्च को हो सकती है लॉन्च
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं, खबरों की मानें तो भारत में इस सीरीज़ को कथित रूप से 11 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च से पहले लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एस22 और एस22 अल्ट्रा फोन की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। साथ ही फोन के कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन की भी जानकारी सामने आई है।

MySmartPrice रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 69,900 रुपये होगी। वहीं, Samsung  Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की कीमत 1,09,900 रुपये होगी। रिपोर्ट में फोन के कॉन्फिग्रेशन की भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 और सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा, फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी व 512 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन में फैंटम ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।  
 

Samsung Galaxy S22 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस22 फोन एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.1 इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, चेसिस को Armor Aluminium द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। फोन के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और ब्लू लाइट कंट्रोल के लिए Samsung का Eye Comfort Shield दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर 4nm प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Dual Pixel वाइड एंगल सेंसर f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ स्थित है, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर लेंस और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ स्थित है इसके अलावा  10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस f/2.4 अपर्चर लेंस के स्थित है जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन मिल रहा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ f/2.2 अपर्चर लेंस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक की है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 में 3,700mAh की बैटरी है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि फोन में 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग व Wireless PowerShare के लिए रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S22 Ultra specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा S सीरीज़ स्मार्टफोन S पेन सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें पिछले वर्ज़न की तुलना में 70 प्रतिशत लो-लैटेंसी मौजूद है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.8 इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1,750 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, डिस्प्ले Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें अपडेटिड Wacom टेक्नोलॉजी दी गई है, ताकि S पेन के फंक्शन में सुधार पेश किया जा सके। फोन ऑक्टा-कोर 4nm प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ स्थित है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ स्थित है और इसके अलावा इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस f/4.9 अपर्चर लेंस के स्थित है जिसमें 10x ऑप्टिकल ज़ूम दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ f/2.2 अपर्चर लेंस मौजूद है।
Advertisement

फोन में 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी तक स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए22 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी दी है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि फोन में 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग व Wireless PowerShare के लिए रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
  • Not the best value offering in the series
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.