4500mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy S21 FE की लॉन्च से पहले इमेज आई सामने

Samsung Galaxy S21 FE को कथित तौर पर सैमसंग की अधिकारिक मैक्सिको वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में कोई स्पेसिफिकेशन नहीं बताई गई है।

4500mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy S21 FE की लॉन्च से पहले इमेज आई सामने

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में 6.4 इंच की होल पंच डिस्पले होने की खबर है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज पर आधारित होगा स्मार्टफोन का डिजाइन
  • सैमसंग की मैक्सिको वेबसाइट पर Galaxy S21 FE को किया गया था लिस्ट
  • Samsung Galaxy S21 FE में हो सकती है 4,500mAh की बैटरी
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 FE को कथित तौर पर सैमसंग की अधिकारिक मैक्सिको वेबसाइट पर देखा गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि इस लिस्टिंग में कोई स्पेसिफिकेशन नहीं बताई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग ने इसकी जानकारी को वहां से हटा दिया है। पिछले दिनों ही आए लीक से इस स्मार्टफोन का डिजाइन पता चलता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S21 FE में 4,500mAh की बैटरी हो सकती है। मगर सैमसंग की ओर से इस फोन को लेकर सामने आईं खबरों के बारे में कोई पुष्टि नहीं मिली है।

GalaxyClub की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung की मैक्सिको वेबसाइट पर Galaxy S21 FE को लिस्ट किया गया है। मगर उसके बाद से ही इसकी जानकारी को वहां से हटा दिया गया। ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन के लिस्ट होने की खबर बाहर आते ही सैमसंग ने इसे वहां से हटा दिया है। रिपोर्ट कहती है कि Galaxy S21 FE के लिंक पर क्लिक करने से यूजर्स को Galaxy S21 series के पेज पर पुन:निर्देशित किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जिसमें Samsung Galaxy S21 FE का छोटा सा प्रीव्यू दिया गया है। मगर वहां पर कोई विवरण नहीं दिया गया है।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी होगी। यह vanilla Galaxy S21 में दी गई 4,000mAh बैटरी से अधिक होगी लेकिन Galaxy S21+ (76,999 रुपये) में दी गई 4,800mAh बैटरी से कम होगी।

टिप्स्टर स्टीव हैमरस्टोफर (OnLeaks) ने इससे पहले Samsung Galaxy S21 FE का एक रेंडर शेयर किया था। इसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन Samsung Galaxy S21 सीरीज के बाकी फोन की तरह ही बताया गया था। उन्होंने कहा था कि इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की होल पंच डिस्पले होगी जो कि vanilla Galaxy S21 की 6.2 इंच डिस्पले से बड़ी होगी। ऐसा भी कहा गया है कि यह अनुमानित फोन Galaxy S21 के 155.7x74.5x7.9mm साइज से थोड़ा छोटा होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S21 FE, Samsung Galaxy S21 design
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »