32MP सेल्फी कैमरा वाले Samsung Galaxy S21 FE की कीमत लीक! Samsung Ireland वेबसाइट पर हुआ स्पॉट...

लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 769 (लगभग 65,800 रुपये) होगी, वहीं फोन के 256 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 839 (लगभग 71,800 रुपये) होगी।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE में मिल सकती है 4,500mAh की बैटरी
  • फोन CES 2022 के दौरान हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को Consumer Electronics Show (CES) 2022 में पेश किया जा सकता है, जो कि जनवरी के पहले हफ्ते में आयोजित होगा। पिछले कुछ हफ्तों से फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं, अब यह फोन Samsung Ireland वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की जानकारी दी गई है। फिलहाल, Samsung ने फोन की आधिकारिक तस्वीर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।

Samsung Ireland वेबसाइट की लिस्टिंग को जाने-मानें टिप्स्टर Snoopy Tech द्वारा स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 769 (लगभग 65,800 रुपये) होगी, वहीं फोन के 256 जीबी स्टोरेज की कीमत  EUR 839 (लगभग 71,800 रुपये) होगी। लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy S21 FE फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो कलर्स होंगे ग्रे, ऑलिव, वॉयलेट और व्हाइट।
 

Samsung Galaxy S21 FE specifications, features (expected)

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 6.4-इंच "फ्लैट डायनेमिक AMOLED 2x" इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले से लैस होगा, जो 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन सपोर्ट करेगा। फोन में अल्ट्रा-सॉनिंक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह बाजार के आधार पर या तो Snapdragon 888 चिपसेट या Exynos 2100 चिपसेट पर काम करेगा। स्मार्टफोन को 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

फोन 4,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन में वर्टिकली स्थित रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन में होल-पंच सेल्फी कैमरा मिल सकता है, जो कि 32 मेगापिक्सल का हो सकता है।


Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.