2023 से पहले Samsung का ये स्मार्टफोन Flipkart पर मिल रहा 18 हजार रुपये सस्ता, देखें तगड़ा ऑफर

Samsung Galaxy S21 FE 5G के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। हालांकि इस स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE 5G के 128 GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
  • फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S21 FE 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy S21 FE 5G में 6.4-इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S21 FE 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 2022 से तगड़ा मौका दोबारा नहीं मिलने वाला है। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S21 FE 5G को डिस्काउंट में खरीदने का मौका है। इस दौरान कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के जरिए सैमसंग का यह फोन सस्ता हो सकता है। आइए गैलेक्स एस21 एफई पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत और ऑफर्स


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy S21 FE 5G के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। हालांकि इस स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन को बैंक ऑफर के जरिए और भी सस्ता खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन से 10 प्रतिशत (2 हजार रुपये तक) बचत हो सकती है। इसके अलावा Federal Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत यानी कि 3,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। लॉन्च से अब तक की कीमत 15,000 रुपये कम और बैंक ऑफर के बाद 3,000 रुपये कम होकर कीमत 36,999 रुपये हो सकती है।
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy S21 FE 5G में 6.4 इंच की फुल-एचडी+ डायनमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर के लिए यह फोन 5nm Exynos 2100 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 8 जीबी LPDDR5 रैम और  128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और USB Type-C पोर्ट शामिल है। फोन को बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट करने के लिए इसमें Wireless Dex सपोर्ट दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन 7.9mm मोटा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.