Samsung Galaxy S20 Lite अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, नाम को लेकर कई दावे

स्मार्टफोन के अलावा Samsung जल्द ही नई Galaxy Watch जिसे Galaxy Watch 3 के नाम से लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ ही नए ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2020 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 Lite का नाम Galaxy S20 Pen Edition भी हो सकता है
  • Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ से अगस्त में उठ सकता है पर्दा
  • Galaxy S10 Lite का अपग्रेड वर्ज़न होगा सैमसंग गैलेक्सी एस20 लाइट

Samsung ने नही दिया कोई आधिकारिक बयान

Samsung Galaxy S20 Lite को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक Galaxy S20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का यह कमज़ोर वेरिएंट अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। अटकलें तो यह भी है कि Samsung के इस नए फोन को Galaxy S20 Fan Edition के नाम से भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, कुछ सूत्रों की मानें तो इस फोन का नाम Galaxy S20 Pen Edition भी हो सकता है, जो S Pen इंटीग्रेशन का भी संकेत है। नाम की पुष्टि जहां अभी नहीं हुई है, वहां नेक्स्ट जनरेशन सैमसंग गैलेक्सी मॉडल को लेकर संभावना है कि यह Galaxy S10 Lite के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया जा सकता है, जो पिछले साल Galaxy S10 परिवार के किफायती विकल्प के तौर पर लॉन्च हुआ था।

इस खबर से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews की रिपोर्ट के अनुसार  Samsung Galaxy S20 Lite स्मार्टफोन Galaxy Note 20 सीरीज़ और Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन लॉन्च के बाद अक्टूबर में पेश किया जाएगा। यह नया मॉडल Galaxy S20 Fan Edition के तौर पर भी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के एक हिस्से से मालूम चलता है कि इसे Galaxy S20 Pen Edition भी कहा जा सकता है।
Advertisement

इस नए सैमसंग स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S20 मॉडल्स का ही एंट्री-लेवल वर्ज़न होगा, जो इस साल फरवरी में लॉन्च हुए थे। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने के बावजूद पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी एस20 लाइट स्मार्टफोन को लेकर अटकले हैं कि यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित सैमसंग वन यूआई 2.5 ऑन-टॉप पर काम करेगा और इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

सैमसंग इस साल के अंत में गैलेक्सी एस20 लाइट को लॉन्च करके अपनी ऑवरऑल सेल में सुधार लाने की कोशिश करेगा। जैसा कि सभी जानते हैं कि यह साल सभी स्मार्टफोन वेंडर्स के लिए काफी कठिन रहा है, कोरोना वायरस महामारी व लॉकडाउन के चलते प्रोडक्शन वर्क में कमी आई साथ ही बिक्री भी बेहद कम हुई है। खासतौर पर साल की पहली तिमाही में कोविड-19 प्रसार के कारण स्मार्टफोन बिक्री में काफी कमी देखी गई। दूसरी तिमाही में भी हालत स्थिर हो ऐसी संभावना नहीं लग रही है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि तीसरी तिमाही में कुछ सुधार हो और व्यवसाय आगे बढ़े।
Advertisement

अपनी रिपोर्ट में ETNews ने बताया कि गैलेक्सी एस20 लाइट के अलावा, सैमसंग Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ-साथ Galaxy Z Flip 5G वेरिएंट को भी अगस्त में लॉन्च कर सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का कहना है कि वह Galaxy Fold 2 को भी सितंबर तक लॉन्च कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह भी खबर है कि कंपनी जल्द ही नई Galaxy Watch जिसे Galaxy Watch 3 के नाम से लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ ही नए ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे।
Advertisement

हालांकि, इस संबंध में अब तक Samsung ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.